नींद को महत्व देना स्वस्थ जीवनशैली की पहली सीढ़ी है। अगर हम इसे प्राथमिकता देंगे तो न सिर्फ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। -
डॉ. पूनम वर्मा, अतिरिक्त प्रोफेसर, फिजियोलॉजी विभाग, एम्स बिलासपुर
ये विकार भी बनते हैं परेशानी
आजकल लोगों में नींद से जुड़े विकार भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें अनिद्रा, नींद नहीं आना या बीच में बार-बार टूटना, स्लीप एपनिया में नींद के दौरान सांस रुकना, नार्कोलेप्सी में दिन में अत्यधिक नींद आना, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम में पैरों में बेचैनी, जिससे नींद प्रभावित होती है।
ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: मंडी में डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी, खाली करवाया गया भवन; मौके पर पहुंची बम डिस्पोजल टीम
अच्छी नींद के उपाय... निश्चित समय पर सोएं और जागें, सोने से एक घंटे पहले मोबाइल-लैपटॉप से दूरी बनाएं, रात को कैफीन और भारी भोजन से बचें, सोने का कमरा शांत, ठंडा और अंधेरा रखें, दिन में नियमित हल्का व्यायाम करें, रात में वर्कआउट न करें, बिस्तर पर जाने से पहले योग और ध्यान करें, तनाव से बचें।