फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : मुझे बदनाम करने की साजिश, महादेव को छोड़कर कहां जा सकता हूं; संबोधित करते हुए रो पड़े पूर्व सांसद

Fri, 25 Jul 2025 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि रघुनाथ के साथ महादेव का घनिष्ठ जुड़ाव है। इसलिए मैं इस लड़ाई में महादेव के साथ हूं। फफक-फफक कर रोते हुए उन्होंने कहा कि मैं महादेव की लड़ाई में क्षेत्र की जनता के साथ चलूंगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कुल्लू में बिजली महादेव रोपवे रैली को संबोधित करते रो पड़े महेश्वर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई, मैं महादेव को छोड़कर कहां जा सकता हूं। महादेव के बिना भगवान रघुनाथ के सम्मान में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव की परंपरा पूरी नहीं होती और महादेव मेरे लिए पूजनीय हैं।

विज्ञापन


रघुनाथ के साथ महादेव का घनिष्ठ जुड़ाव है। इसलिए मैं इस लड़ाई में महादेव के साथ हूं। फफक-फफक कर रोते हुए उन्होंने कहा कि मैं महादेव की लड़ाई में क्षेत्र की जनता के साथ चलूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे बदनाम करने की जो साजिश रची गई है, इसको लेकर जल्द जवाब दूंगा। महेश्वर सिंह ने कहा कि मैं अगर किसी कार्यालय भी जाऊं तो उसको लेकर भी साजिश रची जा रही है। इसे लेकर में जल्द पलटवार करूंगा।

Trending Videos
विज्ञापन

बिजली महादेव रोपवे के विरोध में सड़क पर जन आक्रोश
बिजली महादेव रोपवे के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय ढालपुर में जन आक्रोश सड़क पर उतर आया। समूचे खराहल के साथ अलग-अलग घाटियों से लोग सबसे पहले रामशिला पहुंचे। यहां से करीब 11:30 बजे रैली के रूप में सैकड़ों की संख्या में लोग बिजली महादेव की जय और रोपवे नहीं चाहिए... के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़े। अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़, सरवरी, लोअर ढालपुर होते हुए यह जल सैलाब उपायुक्त कार्यालय के बाहर 12:30 मिनट पर पहुंचा। इसके बाद यहां लोग धरने पर बैठ गए। धरने और प्रदर्शन में बिजली महादेव मंदिर कमेटी, बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति सहित सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया।



उपायुक्त कार्यालय के बाहर दोपर दो बजे तक प्रदर्शन चलता रहा। नेताओं और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पहले तीन बार रोपवे के विरोध में प्रदर्शन कर चुके हैं और प्रशासन के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेज चुके हैं। लेकिन, ये प्रस्ताव कहां जा रहे हैं, कोई पता नहीं चल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।



किसी भी सूरत में नहीं बनने दिया जाएगा रोपवे
पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह, वरिष्ठ नेता राम सिंह, बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जम्बाल, भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह, रोपवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी, बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह सिंह राणा, संघर्ष समिति के पदाधिकारी व पंचायत प्रधान संजू पंडित ने कहा है कि बिजली महादेव के लिए रोपवे किसी भी सूरत में नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे किसी भी स्तर में विरोध का रास्ता अपनाना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें