फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- विमल नेगी की मौत मामले में जो गलत होगा, सलाखों के पीछे जाएगा

Mon, 09 Jun 2025 09:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कल्पा में जनसभा के दौरान कहा कि विमल नेगी मामले में भाजपा राजनीति कर रही है। जो भी गलत होगा, वह सलाखों के पीछे जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विमल नेगी मामले में भाजपा राजनीति कर रही है। इस मामले में कोई किसी को नहीं बचा रहा है। जो भी गलत होगा, वह सलाखों के पीछे जाएगा। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की जांच हो रही है। पुलिस की एसआईटी ने भी सही जांच की है। सरकार ने बिना पूछे एक अधिकारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया। मीणा को ट्रांसफर करने की बात की तो वह भी किया। परिवार के साथ कल भी खड़े थे, आज भी खड़े होंगे। सीएम सुक्खू ने कल्पा में जनसभा के दौरान भाजपा पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा ने जनता की जेब से पैसा चुराकर भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों से लुटाया है। सरकार उसकी सारी छानबीन कर रही है। सीएम ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार इस साल 25 हजार भर्तियां कर रही हैं। आने वाले समय में कल्पा की तीनों पंचायतों में महिलाओं को मासिक 1,500 रुपये देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जब सत्ता संभाली और मंत्रिमंडल के रूप में शपथ ली तो पहली ही कैबिनेट में ओपीएस लागू करने को मंजूरी दी। सरकारी कर्मचारियों से किए वायदे को पूरा किया। उन्होंने कहा कि 1,36,000 सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी गई। जैसे ही सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन दी गई 1600 करोड़ रुपये सालाना जयराम सरकार के समय जो मिलते थे, वे काट दिए गए।

जनता के धन को पिछली सरकार ने लुटाया
सरकारें तो पांच साल के लिए आती हैं और पांच साल बाद चली जाती हैं। सीएम भी पांच साल के लिए बनते हैं और चले जाते हैं। मगर जो जनता का धन है, उसे पिछली सरकार ने पूरी तरह से लुटा दिया गया। पिछली सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों को जमीनें दे दीं। जमीन की कीमत एक रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से ली गई। एक बीघा को पांच हजार रुपये की कीमत पर दिया गया। बद्दी में ऐसी जमीन की कीमत एक से दो करोड़ रुपये होगी। उन्होंने कहा कि आज जीएसटी लगने के बाद फार्मा का एशिया के सबसे बड़े हब बद्दी में डेढ़ से दो सौ करोड़ रुपये ही हिमाचल को मिल रहा है, जो पहले तीन से चार हजार करोड़ रुपये आता था। सरकार ने भ्रष्ट व्यवस्था में बदलाव में आगे बढ़ना शुरू किया। 3000 करोड़ रुपये भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों से बंद किया गया, जो बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लुटा दिया जाता था, ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कि 10 हजार करोड़ रुपये की आपदा राहत नहीं दी।
विज्ञापन

25 हजार भर्तियों की प्रक्रिया जारी
सीएम सुक्खू ने कहा कि इस साल 25.000 हजार भर्तियां की जा रही हैं। 2000 वन मित्र भर्ती हो चुके हैं। 961 टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल के विज्ञापन मिल चुके हैं। 45 साल के बजाय 47 साल वाले भी आवेदन कर सकेंगे। 1000 जेबीटी, 1000 पटवारी, 6000 एनटीटी, 7000 आया, 800 पैरा टी, 1200 की पुलिस भर्ती, 700 होमगार्ड मेट भर्ती करने जा रहे हैं। 3000 शिक्षकों की भर्ती कर रहे हैं। जितने पद हैं, भर्ती कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें