फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: तांदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, छह महीने का किराया, टीडी की लकड़ी और सात लाख देगी सरकार

Mon, 13 Jan 2025 08:57 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गांव तांदी में आग लगने से प्रभावित घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। यहां सीएम ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
विज्ञापन
प्रभावितों के मिलते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कुल्लू जिले की बंजार घाटी के गांव तांदी में आग लगने से प्रभावित घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में युद्ध स्तर पर तेजी लाई जाए।

विज्ञापन




किराए के मकान में रहने वालों को छह माह का किराया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किराए के मकान में रहने वाले लोगों को 5,000 रुपये प्रति माह की दर से 6 माह तक किराया देने और पुनः घर न बनने की स्थिति में आगामी 6 माह के लिए 5,000 रुपये प्रतिमाह किराया देने और पशु-शालाएं बनाने के लिए 50,000 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


घरों के निर्माण के लिए सात लाख रुपये की सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने पूर्ण रूप से जल चुके घर और जो घर अब रहने योग्य नहीं रहे हैं ऐसे घरों के निर्माण के लिए सात लाख रुपये की सहायता राशि, मुफ्त बिजली और पानी का कनेक्शन, घर बनाने के लिए नियमानुसार लकड़ी मुहैया करवाने और जिन घरों का सामान जल गया है उन घरों के लिए आवश्यक सामान, बर्तन, कपड़े आदि देने की घोषणा भी की।

विज्ञापन



पक्की सड़क बनाने के लिए 75 लाख रुपये

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गांव में पक्की सड़क बनाने के लिए 75 लाख रुपये और गांव तक पहुंचने के लिए 4 किलोमीटर सड़क की मरम्मत हेतु एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने बंजार में अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने की संभावनाओं को तलाशने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, सुरेंद्र शौरी, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, जिला परिषद के अध्यक्ष पंकज परमार, उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक कुल्लू भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें