फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 29 विषयों में पीएचडी की 263 सीटें भरने के लिए सीयू लेगा प्रवेश परीक्षा

Mon, 13 Jul 2026 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे हैं। इस दौरान पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई शाम पांच बजे तक विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे हैं। इस दौरान पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई शाम पांच बजे तक विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि ने 29 विषयों में 263 सीटों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी की है। सीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जितेंद्र गर्ग ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ यूजीसी-नेट, यूजीसी-जेआरएफ, सीएसआईआर-नेट, एसएलईटी, गेट, आईसीएआर, आईसीएमआर अथवा विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा जैसी पात्रताओं में से किसी एक को उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेआरएफ प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट मिलेगी, जबकि अन्य सभी पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में 100 अंकों की द्विभाषी प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 50 प्रतिशत प्रश्न शोध पद्धति और 50 प्रतिशत विषय आधारित होंगे। प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में इंटरव्यू और वाइवा के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट प्रवेश परीक्षा, शैक्षणिक अंकों और साक्षात्कार के निर्धारित वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी। सीयू ने सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 400 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया है। प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अगस्त को जारी होंगे, जबकि परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 25 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें