फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सोशल मीडिया पर डाली राष्ट्र विरोधी पोस्ट, आरोपी सुलेमान गिरफ्तार; 12 जून तक पुलिस रिमांड पर

Mon, 09 Jun 2025 09:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में सुलेमान को पांवटा पुलिस जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अदालत से उसे 12 जून तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
देशद्रोह मामले में गिरफ्तार सुलेमान को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में सुलेमान को पांवटा पुलिस जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोपहर बाद आरोपी को पांवटा साहिब अदालत में पेश किया गया। अदालत से उसे 12 जून तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले सुलेमान (44) मूल निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर बेहट, उत्तर प्रदेश पिछले काफी वर्षों से बद्रीपुर में परिवार सहित रहता है। सुलेमान पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक टूटे हुए जहाज के टुकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ देश विरोधी पोस्ट डाली थी।

सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी भाषा वाली पोस्ट और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भी आम जनमानस की भावनाओं को भड़काने वाली भाषा का प्रयोग करने के आरोप हैं। इसकी शिकायत 27 मई को पांवटा थाना में दर्ज कर दी गई थी। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें