अपने शोध में विवि ने शिमला मिर्च की अधिक पैदावार देने वाली और जीवाणु मुरझान रोग प्रतिरोधी किस्में हिम पालम शिमला मिर्च-1 तथा हिम पालम शिमला मिर्च-2 का विकास किया है। इनका अनुमोदन राज्य स्तरीय कृषि अधिकारी कार्यशाला में किया जा चुका है।
कृषि विवि पालमपुर की ओर से विकसित शिमला मिर्च की जीवाणु मुरझान रोग प्रतिरोधी किस्मों हिम पालम शिमला मिर्च-1 और हिम पालम शिमला मिर्च-2 के फल गहरे हरे रंग के हैं। ये 60-85 ग्राम प्रति फल का भार के साथ औसतन उपज 295-330 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्रदान करती हैं- प्रो. नवीन कुमार, कुलपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर