फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : स्विफ्ट चैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, समय सीमा भी की तय

Fri, 26 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपलों, हाई स्कूलों के हेडमास्टरों, बीईईओ और सीएचटी को निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षकों की हाजिरी अब अनिवार्य रूप से स्विफ्ट चैट पोर्टल पर दर्ज की जाए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर नई सख्ती बरती है। विभाग ने सभी जिला उपनिदेशकों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपलों, हाई स्कूलों के हेडमास्टरों, बीईईओ और सीएचटी को निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षकों की हाजिरी अब अनिवार्य रूप से स्विफ्ट चैट पोर्टल पर दर्ज की जाए। इसके लिए ग्रीष्म और शीत कालीन स्कूलों के लिए अलग समय भी तय कर दिया है।

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सभी शिक्षक व कर्मचारी सुबह 9:30 बजे तक अपनी हाजिरी पोर्टल पर दर्ज करेंगे। शीतकालीन स्कूलों में यह समय सीमा सुबह 10:30 बजे तय की गई है। स्कूल स्तर पर उपस्थिति का रिकॉर्ड भी अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कई बार यह पाया गया है कि शिक्षकों की उपस्थिति समय पर दर्ज नहीं हो रही है। इससे न केवल अनुशासन प्रभावित होता है बल्कि स्कूलों का संचालन भी प्रभावित होता है। ऐसे में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस नियम का पालन नहीं करता है तो उसकी जिम्मेदारी तय होगी और लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि समय पर हाजिरी से शिक्षण संस्थानों में अनुशासन आएगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई का समय भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। डिजिटल पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज होने से पारदर्शिता भी बनी रहेगी और फिजिकल रिकॉर्ड के साथ ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी संभव होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें