पीड़ित ने आलोक कुमार से 15 टन सरिया का ऑर्डर बुक करवाया। इसके लिए 11,35,650 रुपये का एडवांस भुगतान भी किया। जब तय समय पर सरिया नहीं पहुंचा, तब शिकायतकर्ता ने आलोक से दोबारा संपर्क किया। मगर उसका फोन नहीं लगा। इससे पीड़ित को उस पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने रोहडू पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
ऑनलाइन खरीदारी से पहले नंबर की पुष्टि करें
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से पुष्टि करें। किसी अनजान नंबर या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें।
ये भी पढ़ें- Churdhar Yatra 2025: चूड़धार शिरगुल देवता मंदिर के 1 मई से खुलेंगे कपाट, लंगर की भी रहेगी व्यवस्था; जानें