फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh : सोलन के कसौली में 10 से 12 अक्तूबर तक होगा 14वां लिटफेस्ट, नामचीन हस्तियां करेंगी शिरकत

Thu, 04 Sep 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
विज्ञापन
खुशवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

पर्यटन नगरी कसौली में जाने-माने लेखक खुशवंत सिंह की याद में 14वां लिटरेचर फेस्टिवल (लिटफेस्ट) इस बार 10 से 12 अक्तूबर तक होगा। वाइस ऑफ टूमॉरो, नेरिगेटिंग दी फ्यूचर थ्रो वर्ल्ड्स इस बार का थीम रहेगा। कसौली क्लब में होने वाले 14वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट देश-विदेश की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। इसके लिए आयोजकों ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इसमें कौन-कौन की हस्तियां भाग लेंगी।

विज्ञापन


यह एकमात्र लिटफेस्ट है, जो भारत के महान लेखक खुशवंत सिंह के नाम पर आधारित है। इसके अलावा लंदन में भी खुशवंत सिंह के नाम से लिटफेस्ट होता है, जो गर्मियों में करवाया जाता है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर पर भी इसमें जाने माने लेखक चर्चा कर सकते हैं, साथ ही अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद पर भी चर्चा तय है। बीते वर्ष भी इसमें भारत पाक युद्ध, चीन के साथ भारत के रिश्तों पर खूब माहौल गर्माया था। लेखकों ने इसे कहीं न कहीं केंद्र सरकार की नाकामी भी बताया था।

विज्ञापन

2012 में शुरू हुआ था लिटफेस्ट
खुशवंत सिंह के साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान और कसौली के प्रति लगाव को देखते हुए उनके बेटे और लेखक राहुल सिंह ने 2012 में ही अपने पिता के जिंदा रहते लिटफेस्ट शुरू कर दिया था। खुशवंत सिंह का कसौली के अपर मॉल रोड पर राज विला नाम से आज भी बंगला है, जिसमें वह अकसर रहने के आते थे। वह कसौली को अपना दूसरा घर मानते थे। ट्रेन टू पाकिस्तान पुस्तक के कई हिस्से भी उन्होंने राज विला में ही लिखे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें