हिमाचल में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई जोरदार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटों से यहां लगातार बारिश हो रही है।
रिकॉर्ड के मुताबिक जोगिंदरनगर में 113, डलहौजी में 86, कांगड़ा में 78 गग्ल में 62 और पालमपुर में 50 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई है।
चंबा जिले के पास बादलों के फटने से लगभग 500 बीघा जमीन बह गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि यहां भारी बारिश के कारण बहुत नुकसान हुआ है।
चंबा जिले के पास ही पांगी के आसपास की कई सड़कें भी टूट गई हैं या उखड़ गई हैं। मौसम विभाग ने यहां आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।