फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Elections : हरियाणा में प्रचार करेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू और आनंद शर्मा, इस दिन है मतदान

Fri, 13 Sep 2024 05:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस द्वारा जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री सुक्खू का नाम 8वें और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का नाम 13वें नंबर पर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान होना है। इन दिनों नामांकन करने की प्रक्रिया चल रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री सुक्खू का नाम 8वें और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का नाम 13वें नंबर पर है। आगामी सप्ताह मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


हरियाणा में पांच अक्टूबर को होगा मतदान
बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस 89 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने गठबंधन के तहत भिवानी विधानसभा सीट सीपीआई (एम) को दी है। हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके अलावा वोटों की गिनती 8 अक्तूबर होगी। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अब सभी पार्टी जोर शोर से प्रचार में जुटेंगी। भाजपा ने गुरुवार को ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें