फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के सिद्धपुर गांव में स्लेटपोश मकान जलकर राख

Sat, 12 Apr 2025 02:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले के सिद्धपुर गांव में एक स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। घर में रखा सारा सामान जल चुका है। 
विज्ञापन
जला हुआ मकान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के सिद्धपुर गांव में अजीत सिंह सुपुत्र नंदू राम का मकान जलकर राख हो गया। पीड़ित अजीत सिंह ने कहा कि सुबह जब 4:00 बजे उठा तो ऊपर की मंजिल पर आग लगी हुई थी। परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर आसपास की सभी लोग आग बुझाने दौड़े।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ी  सुबह 6:00 बजे पहुंची। परंतु रास्ता तंग होने के कारण होने के कारण गाड़ी स्पॉट पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी आग बुझने में मदद की। अजीत सिंह के अनुसार घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसमें डबल बेड में रखा सामान, टीवी, फ्रिज, नगदी और गहने भी जाकर राख हो गए। मौके पर हल्का पटवारी ललित मोहन ने परिवार को 10 हजार रुपए की राहत राशि दी। मौके पर मोरसू सुल्तानी की प्रधान रचना कुमारी, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार भी पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें