फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कपड़े खरीदने गए पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से पकड़ी 55.15 ग्राम चरस

Sun, 09 Mar 2025 11:24 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।

सार

जिला हमीरपुर के नादौन में पुलिस ने एक दुकानदार से चरस बरामद की है। बता दें कि एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर एसआई देवानंद सहित हेड कांस्टेबल कुशल देव और बलजिंद्र सिंह कपड़े लेने के लिए पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को दबोचा। 
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत 40 वर्षीय दुकानदार से 55.15 ग्राम चरस बरामद हुई है। दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान निखिल जमवाल निवासी गगडुही ज्वालामुखी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को शहर में स्थित कोर्ट परिसर के निकट एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर एसआई देवानंद सहित हेड कांस्टेबल कुशल देव और बलजिंद्र सिंह कपड़े लेने के लिए पहुंचे। जैसे ही यह तीनों कपड़े देख रहे थे तो इसी दौरान दुकानदार ने एक रैक में कपड़ों के नीचे रखा पर्स छुपाने का प्रयास किया।

भनक लगते ही पुलिस कर्मचारियों ने जब पर्स बारे पूछा तो दुकानदार घबरा गया। इसके बाद जब शक के आधार पर पर्स की तालाशी ली गई तो पर्स में रखी गई 55.15 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके उपरांत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि वह लोग कोर्ट परिसर में एक काम के चलते आए थे। इसी दौरान कुछ समय मिलने पर वह दुकान चले गए। दुकान में खरीदारी के दौरान दुकानदार से चरस पकडऩे में सफलता प्राप्त कीकोट
विज्ञापन


रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर दुकानदार से 55.15 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है। मामले की आगामी छानबीन की जा रही है- प्रताप सिंह, डीएसपी, नादौन।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें