फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जाहू पुलिस ने 19 साल के युवक से पकड़ी 96 ग्राम चरस, केस दर्ज

Thu, 05 Dec 2024 03:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, (जाहू) हमीरपुर

सार

जाहू पुलिस ने भोटा से जाहू सुपर हाईवे पर नाके के दौरान एक 19 साल के युवक से 96 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोरंज थाना के जाहू पंचायत के कांगुघटटी गांव के पास जाहू में पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से चरस बरागद की है। मिली जानकारी के अनुसार जाहू पुलिस ने भोटा से जाहू सुपर हाईवे पर नाके के दौरान कांगुघटटी गांव के पास नाके के दौरान युवक से 96 ग्राम चरस बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ केस दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा देवा 19 वर्ष जिला हमीरपुर से नाके के दौरान कांगुघटटी गांव के पास 96 ग्राम चरस पाई गई। पुलिस ने बुधवार रात को 9 बजे के आसपास कांगुघटटी गांव के पास नाका लगाया गया था तो उस समय एक युवक वहां से पैदल जा रहा था। पुलिस को देखकर युवक इधर-उधर भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों ने उसे शक होने पर पकड़ा तो उसने अपनी जेब से एक लिफाफा खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने युवक के द्वारा फेंके गए लिफाफ को चेक किया तो उसमें चरस पाई गई। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी फिरोज अख्तर ने नाके के दौरान युवक से 96 ग्राम चरस बरामद होने की पुष्टि की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें