फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अचानक रुकी हृदय गति, चालक ने ट्रैक्टर से खोया नियंत्रण; नीचे आने से मौत

Tue, 10 Dec 2024 04:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।

सार

जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के तहत बिंडला के पास एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक को अचानक हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल भोरंज के तहत बिंडला के पास एक ट्रैक्टर पलट गया और जिसके नीचे आने से चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान शशि कुमार पुत्र हेमराज उम्र 45 वर्ष गांव धीरड़, डाकघर नगरोटा गाज्जियां के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक सोमवार देर शाम को भरेड़ी क्षेत्र में खेत जोतने के बाद घर जा रहा था। बिंडला गांव के पास चालक की अचानक हृदय गति रूक गई। चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा।

विज्ञापन


ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जब क्षेत्र के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और उसे भोरंज अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। थाना भोरंज के एसएचओ प्रशांत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें