फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लकड़ियां लेने गई महिला के ऊपर आ गया पेड़, मौके पर हुई मौत

Sun, 20 Apr 2025 04:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।

सार

जिला हमीरपुर में एक 48 वर्षीय महिला के ऊपर पेड़ गिर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
लकड़ियां लेने गई महिला के ऊपर आ गया पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत दाडला पंचायत के भलेठ गांव में मिहाड़पुर निवासी 48 वर्षीय महिला संतोष कुमारी के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई है। घटना रविवार प्रात करीब 11:00 की है। उक्त महिला रोजमर्रा के कार्य इत्यादि करने के लिए घर के साथ वाले जंगल से लकड़ियां इत्यादि लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


महिला की मौत की सूचना पंचायत उप प्रधान जगन कटोच ने सुजानपुर पुलिस को दी है मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है इससे पहले महिला के ऊपर गिरे पेड़ को कट्टर की सहायता से काटा गया जिसके बाद महिला का शव उस पेड़ के नीचे से निकाला गया।

सुजानपुर थाने में तैनात एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि करीब 11:00 बजे पंचायत उप प्रधान जगन कटोच द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया कि उनकी पंचायत में एक महिला की मौत उसके ऊपर पेड़ गिर जाने से हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की पेड़ को कट्टर की सहायता से कटवाकर शव को उसके नीचे से निकाला और परिजनों के बयान कलमबद्ध करने के बाद महिला का शव मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा है जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला घर से लकड़ियां लेने के लिए निकली थी और घर से कुछ दूरी पर लगे ऊई के पेड़ के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें