फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में बदलाव लाने की क्षमता : शुक्ला

Thu, 23 Oct 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर की परिचय बैठक वीरवार को जिला मुख्यालय में हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों एवं नवनिर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया गया। बैठक का आयोजन संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित करने के उद्देश्य से किया गया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और भाजपा युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा युवा वर्ग को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए टीम वर्क और अनुशासन को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष शुभम पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता मनदीप चंदेल, कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, महासचिव अक्षय शर्मा व अरविंद शर्मा, सचिव चिराग शर्मा व आदित्य, मीडिया प्रभारी अखिल ठाकुर तथा समस्त मंडल अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें