सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के मुख्य बाजार में आधुनिक पुस्तकालय में प्रतिदिन सैकड़ों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने पहुंच रहे हैं। नगर परिषद सुजानपुर की ओर से पुस्तकालय निर्माण पर 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है।
इससे पहले नगर परिषद की दुकानों के ऊपर दोमंजिला पर एक मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण किया था, लेकिन लंबे समय से हॉल का कोई भी उपयोग नहीं हो पा रहा था। ऐसे में युवाओं की मांग पर नगर परिषद सुजानपुर की ओर से हॉल को पुस्तकालय में तबदील करने को लेकर के प्रपोजल तैयार की गई है। अब निर्माण कार्य पूर्ण होने पर युवाओं को फ्री वाईफाई के साथ कंप्यूटर कैबिनों की सुविधा दी गई है, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
उधर, नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा ने बताया कि नगर परिषद की ओर से स्थापित पुस्तकालय में युवाओं को प्रत्येक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को फ्री वाईफाई के साथ कंप्यूटर कैबिनों की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करने में सुविधा मिल सके।