भुक्कड़ स्कूल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में सोमवार को विश्व अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने की।
प्रधानाचार्य देशराज कमल ने अपने संबोधन में युवाओं की समाज और देश के विकास में भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवा किसी देश की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने युवाओं को बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया, जो समाज को कमजोर और परिवारों को आर्थिक रूप में हानि पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को देश के विकास और समाज के उत्थान में लगाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की मार्गदर्शन और परामर्श कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मनी राम शर्मा ने स्कूली बच्चों को केरियर में होने वाले बदलावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उच्च शिक्षा के मार्ग का चयन करने में अधिक जानकारी की कमी होती है। इस कमी को दूर करने के लिए शिक्षण संस्थाओं में गठित मार्गदर्शन और परामर्श कमेटियां बच्चों को हर माह जागरूक करने का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रवक्ता चमन लाल, वीना वर्मा, संजीव कुमार, अशोक गुलेरियां, पवन रांगड़ा, सुनील दत्त, नीलकमल, प्रीतम चंद, अमर नाथ और अन्य भी उपस्थित रहे।