फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत क्विज में भागीदारी बढ़ाएं युवा : दीपमाला

Sun, 06 Sep 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेरा युवा भारत की ओर से युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज का आयोजन किया जा रहा है। 15 से 29 वर्ष की आयु के पात्र युवा 30 सितंबर तक इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के आगामी चरणों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने जिले के पात्र युवाओं से क्विज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
22 भाषाओं में आयोजित इस क्विज में भारत के सामान्य ज्ञान, विरासत, उपलब्धियों, विकास यात्रा और विकसित भारत ऐट दी रेट 2047 से जुड़े विभिन्न विषयों पर युवाओं की समझ का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह मेरा युवा भारत पोर्टल पर उपलब्ध है। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के तहत क्विज का पहला चरण 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 5 से 9 अक्टूबर तक निबंध लेखन, 10 से 16 नवंबर तक जिला चैंपियनशिप और 10 से 12 जनवरी 2027 तक राष्ट्रीय संवाद का आयोजन होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें