सुजानपुर क्रिकेट अकादमी के ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी पदाधिकारियों के साथ।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से सब सेंटर अकादमी सुजानपुर के लिए रविवार को 41 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अंकुश गुप्ता की अगुवाई में 12 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों का चयन किया गया। 60 खिलाड़ियों में से 41 कोचिंग के लिए चयनित किए गए।
अधिकृत कोच पवन कुमार के अलावा पूर्व में रहे क्रिकेट खिलाड़ी चंद्र मोहन गुप्ता, नसीम राजा, रोहित बलिया, रमन धीमान, संजय शर्मा, मनु शर्मा आदि ने चयन करते समय खिलाडिय़ों की खेलने की कला को बारीकी से जांचा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अंकुश गुप्ता ने कहा कि बीपीएल परिवार से संबंधित खिलाडिय़ों को प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन निशुल्क कोचिंग देगी।
--