फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू स्कूल में युवा नेतृत्व शिविर एक दिसंबर से होगा

Fri, 14 Nov 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। युवा नेतृत्व शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में 1 से 5 दिसंबर को आयोजित होगा। इसमें हमीरपुर जिले के 82 और ऊना जिले के 84 स्कूलों सहित 166 स्कूलों के स्वयंसेवी भाग लेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना जिला हमीरपुर के समन्वयक रामलाल ने बताया कि युवा नेतृत्व शिविर शुरू हो चुके हैं। पहला शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंड़ाघाट में संपन्न हुआ है। दूसरा युवा शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोह में शुरू हुआ। यह 17 नवंबर तक चलेगा। इसमें 217 स्कूलों के स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
तीसरा युवा नेतृत्व शिविर 19 से 23 नवंबर तक चंबा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल भरमौर में लगेगा। यहां पर 101 स्कूलों के स्वयंसेवी शिविर में भाग लेकर युवा नेतृत्व के गुण सीखेंगे।
विज्ञापन

चौथा शिविर बिलासपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में 19 से 23 नवंबर को लगेगा। इसमें शिमला जिले के 80, बिलासपुर के 57 व किन्नौर जिला के नौ स्कूलों सहित 146 स्कूलों के स्वयं सेवी भाग लेंगे। पांचवां शिविर मंडी जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर में 25 से 29 नवंबर को लगेगा।
इस शिविर में मंड़ी जिला के 156, कुल्लू के 51 व लाहौल-स्पीति के 3 स्कूलों सहित 210 स्कूलों के स्वयंसेवी भाग लेंगे। छठा युवा नेतृत्व शिविर हमीरपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में एक से पांच दिसंबर को आयोजित होगा।
इन शिविरों से चयनित छात्र व छात्रा स्वयंसेवी राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर का हिस्सा बनेंगे। यहां से चयनित स्वयंसेवी 26 जनवरी 2026 को शिमला के रिज मैदान में राज्यपाल की सम्मान में राज्य स्तरीय परेड़ का हिस्सा बनेंगे। इसमें 50 छात्र व 50 छात्रा स्वयंसेवी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें