फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर में बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
लदरौर में बाइक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटी कार
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विद्युत सब डिवीजन लदरौर के पास बुधवार शाम को कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


कार पट्टा से जाहू की तरफ जा रही थी। रास्ते में लदरौर से पट्टा की तरफ आ रहे मोटरसाइकिल सवार से इसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार साहिल (22) निवासी गांव बस्सी पंचायत भोरंज जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया है। वार्ड पंच बस्सी वार्ड उषा देवी ने कहा कि बाइक सवार साहिल की मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। एसपी हमीरपुर पदम चंद का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें