नादौन(हमीरपुर)। पुराने ब्यास पुल पर बुधवार देर शाम सड़क पर अचानक गाय आ जाने से स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार नादौन निवासी 30 वर्षीय गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गौरव स्कूटी पर शहर की ओर आ रहा था। पुराने ब्यास पुल पर अचानक सामने गाय आ गई, जिससे वह स्कूटी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और स्कूटी गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौरव के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद युवाओं ने घायल गौरव को नादौन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डीएसपी नादौन रश्मि शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। संवाद