फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवा कांग्रेस हमीरपुर ने मंडी के लिए राहत सामग्री की गाड़ी भेजी

Mon, 14 Jul 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
युवा कांग्रेस हमीरपुर की ओर से एकत्र की गई राहत सामग्री की गाड़ी को हरी दिखाते सुनील शर्मा बिट्
विज्ञापन
हमीरपुर। हाल ही में मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए युवा कांग्रेस हमीरपुर की टीम राहत सामग्री से भरी गाड़ी के साथ रविवार को रवाना हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने गांधी चौक हमीरपुर से हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। हिमाचल युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन डॉ. चंदन राणा एवं टीम ने इस सामग्री को जुटाने में अहम भूमिका अदा की है।
विज्ञापन

उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अखिलेश चौधरी, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ठाकुर एवं जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बिशव शामा, विधानसभा उपाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोहित शास्त्री, राजन सिंह राणा के प्रयास और सहयोग से दिनचर्या की जरूरी चीजें, बाथरूम किट, जूते-चप्पल और कंबल से भरी गाड़ी सराज विधानसभा के लिए भेजी गई है। जहां पहले से काम कर रहे युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सौजन्य से राहत सामग्री को बाढ़ से पीड़ित गांवों में वितरण किया जाएगा।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि युवा कांग्रेस हमीरपुर की ये पहल और प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में प्रदेशवासी विशेषकर युवा आपदा ग्रसित क्षेत्रों में सृजन कार्यों को गति दे रहे हैं। युवाओं की ये मानवीय पहल समाज की संवेदनशीलता को दर्शाती हैं और आपदा के समय एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, होशियार सिंह, देवीदास शहंशाह सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें