फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर पुलिस ने युवक से बरामद की 24 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर पुलिस ने 24 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा रोकने के लिए पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को अनिल कुमार से 24 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस गश्त पर जा रही थी तो ज्योली देवी को जाने वाली सड़क के पास अनिल कुमार पैदल जा रहा था। जब पुलिस ने गाड़ी रोकी तो युवक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 24 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस लगातार नशा रोकने के लिए अभियान चला रही है तथा उसे इस मामले में सफलता भी मिल रही है। एसएचओ मस्त राम नाइक ने बताया कि अनिल कुमार से 24 ग्राम चरस बरामद की गई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें