फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में अफसर नहीं बन पाने पर युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। संयुक्त रक्षा सेवाएं (सीडीएस) के साक्षात्कार में फेल होने पर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान लोकेश कुमार निवासी लग डाकघर मनवी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। 23 वर्षीय लोकेश कुमार बीती रात को घर पर अपने भाई के साथ सोया था। जब युवक की मां चाय लेकर कमरे में गई तो युवक को फंदे पर झूलता देखकर चिल्लाने लगी। इससे घर के लोग और ग्रामीण इकट्ठे हो गए और युवक को नीचे उतार कर भोरंज अस्पताल इलाज के लिए ले गए। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोकेश बीटेक के बाद आर्मी में जाने के लिए सीडीएस परीक्षा की तैयारी कर रहा था और दो बार टेस्ट पास किया था। लेकिन इंटरव्यू में फेल हो गया। कुछ दिन पहले उसका सीडीएस का रिजल्ट आया है और वह फिर से इंटरव्यू में रह गया। इस बात को लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, इस बारे भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी का कहना है कि लग गांव में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जिसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा है सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें