फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में खून से सनी सिरिंज और नशीला पदार्थ बरामद

Fri, 06 Feb 2026 02:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।

सार

पुलिस थाना भोरंज के तहत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना भोरंज के तहत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि नाक से खून बह रहा था। वहीं, कमरे से खून से सनी एक प्रयोग की हुई सिरिंज और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है, जिससे सिंथेटिक नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और इसी कारण परिजन पहले ही उसे परिवार की संपत्ति से बेदखल कर चुके थे। वह घर में अलग-थलग रह रहा था और परिजनों से बातचीत भी नहीं करता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक शादीशुदा था, जबकि उसकी पत्नी दिल्ली में नौकरी करती है। आशंका है कि युवक की मौत सुबह के समय ही हो चुकी थी, लेकिन दिनभर किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। शाम करीब चार बजे जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खुला देखा और अंदर गए तो युवक अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के नशे का आदी होने की पुष्टि हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें