फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला में गूंजा सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन बेचारा हो...

विज्ञापन
शुभ प्रभात हेल्थ क्लब के सदस्य भोटा चौक में लोहड़ी मनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व की धूम रही। दिनभर बाजार में लोगों ने मूंगफली, गजक, रेवडिय़ों, अखरोट समेत मिठाइयों आदि की खरीदारी की। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर आवाजाही लगी रही। आभूषण विक्रेताओं की दुकानों पर लोगों ने अपनी बेटियों के कान छिदवाए। शाम ढलते ही बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी मांगने लगे।
विज्ञापन


सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन बेचारा हो... आदि लोहड़ी गीत गाकर बच्चे घर-घर लोहड़ी मांगने गए। लोगों ने बदले में इन बच्चों को मूंगफली, गजक, रेवड़ियां, तिलचौली, मिठाइयां और रुपये दिए। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार मौसम साफ होने से त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। दिनभर हमीरपुर बाजार में लोगों ने खरीदारी की। मकर संक्रांति को लेकर भी बच्चों ने पतंग खरीदे। इन्हें रविवार को आसमान में उड़ाया जाएगा। जबकि शनिवार रात को लोगों ने आग जलाकर प्रसाद चढ़ाया और सुख शांति के लिए पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें