फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व निर्माण का प्रभावी माध्यम : अनुराग

Mon, 22 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मुंबई के नाना चौक में योग कार्यक्रम में योगाभ्यास करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। भाजपा।
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मुंबई के नाना चौक स्थित सेवा सदन में योगाभ्यास किया और आधुनिक जीवन में योग की उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग तनावमुक्त जीवन का साधन है और स्वस्थ, संतुलित और शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रही। सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एसआरएमडी वेलनेस की ग्लोबल हेड आत्मार्पित डॉ. मानसीजी के मार्गदर्शन में योग, ध्यान एवं साउंड हीलिंग सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अनुराग सिंह ठाकुर और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा से विश्वव्यापी जनआंदोलन के रूप में विकसित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें