फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मौहीं में 15 जून को होगी योग चैंपियनशिप

Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला योगासन खेल संघ हमीरपुर की ओर से जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप 15 जून 2025 को ठाकुर विला मौहीं, बडू में करवाई जाएगी। संघ की जिला अध्यक्ष स्वाति जार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 55 वर्ष आयु वर्ग तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला योगासन खेल संघ ने 200 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा है। यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे शुरू हो जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:00 से शुरू होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना आधार कार्ड और फोटो अवश्य साथ लाएं।
संघ की सचिव प्रवीणा शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, फॉरवर्ड बेंड व्यक्तिगत, बैक बेंड व्यक्तिगत, लेग बैलेंस व्यक्तिगत, हैंड बैलेंस व्यक्तिगत, ट्विस्टिंग बॉडी व्यक्तिगत, स्पाइन व्यक्तिगत, आर्टिस्टिक योगासन एकल, आर्टिस्टिक योगासन युगल, रिदमिक योगासन युगल, आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप, पारंपरिक योगासन ग्रुप के मुकाबले होंगे। खिलाड़ी इन बारह इवेंट में से योगासन ग्रुप सहित किन्हीं चार इवेंट में भाग ले सकता है।
विज्ञापन

जिला योगासन खेल संघ हमीरपुर के संस्थापक अजय शर्मा ने बताया कि 2020 से भारत सरकार ने योग को भी खेलों में शामिल किया है, जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर योगासन भारत नाम से संगठन कार्य कर रहा है। संगठन को वर्ल्ड योगासन से मान्यता प्राप्त है। इसकी एक इकाई हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के रूप में कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें