फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिक्षक ने छात्रा को मारा थप्पड़, चेहरे पर बना घाव

Fri, 30 Sep 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय नादौन में योग शिक्षक ने एक छात्रा के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ इतनी जोर से मारा है कि अंगुली में पहनी अंगूठी का निशान छात्रा के गाल पर बन गया है। इतना ही नहीं अभिभावकों ने जब विरोध जताया तो शिक्षक ने छात्रा को स्कूल से निकलवाने की हिदायत दे डाली।
विज्ञापन

    दूसरी कक्षा की छात्रा को वीरवार के दिन योग शिक्षक ने किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया। शिक्षक ने इतनी जोर से थप्पड़ मारा है कि हाथ में पहनी अंगूठी का निशान छात्रा के गाल पर बन गया है। हालांकि वीरवार के दिन निशान हल्का था, लेकिन शुक्रवार को निशान घाव की तरह बन गया। इसकी शिकायत अभिभावकों ने संबंधित योग शिक्षक से की तो उन्होंने गलती मानने के बजाय बच्ची को स्कूल से निकलवाने की हिदायत दे डाली। वहीं कार्यकारी प्रधानाचार्य एसके डोगरा ने स्कूल से बाहर होने के कारण मामले की पूरी जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि शनिवार को स्कूल पहुंचने पर ही मामले की पूरी जानकारी मिल सकेगी। बाकायदा छात्रा के अभिभावकों को भी स्कूल बुलाया गया है। उधर, एसडीएम अमित मेहरा का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। इस बारे में स्कूल प्रबंधन को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें