फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-20 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

विज्ञापन
अंडर-20 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। अंडर-20 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता का 27 जून से पांच जुलाई तक पटाया थाईलैंड में किया गया। कुल सात पदक जीतकर ओवरऑल टीम ट्रॉफी में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

यह उपलब्धि भारतीय कुश्ती के उज्ज्वल भविष्य, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। भारतीय अंडर-20 फ्रीस्टाइल टीम के लीड कोच जॉनी चौधरी ने बताया कि सुमित कुमार ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, पुष्प ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं 79 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ यादव ने रजत, 125 किलोग्राम भार वर्ग में रोनक ने रजत, 57 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, 74 किलोग्राम भार वर्ग मे आदर्श युराज पाटिल ने कांस्य पदक, 97 किलोग्राम भार वर्ग में लक्की ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि सभी पहलवानों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, हिमाचल प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच आदि को बधाई दी। सवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें