भोरंज कॉलेज मेंस्वरोजगार विषय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज के कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के विकास कार्यालय, सोलन के सहयोग से स्वरोजगार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।
कार्यशाला में एमएसएमई विकास कार्यालय, सोलन की सहायक निदेशक गोकुल देवी और अभिषेक ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को एमएसएमई पंजीकरण, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधि नरेश कुमार ने बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऋण सुविधाओं और उद्यम शुरू करने के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी दी। वहीं, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक प्रवेश ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय ठाकुर ने की। उन्होंने भारत सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। संवाद