कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग तथा इंटेलिजेंट सिस्टम (आईसीएएमएस-2025) की दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
आईआईटी रूड़की के एप्लाइड गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर, आईयूएसटी जम्मू और कश्मीर के सहयोग से यह सेमिनार आयोजित हुआ। आईसीएएमएस-2025 के आयोजन अध्यक्ष डॉ. नवीन चौहान रहे। आयोजन सचिव एनआईटी हमीरपुर के सीएसई विभाग के डॉ. मोहम्मद खालिद पंडित और डॉ. अजय कुमार मलिक रहे। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक एवं मुख्य अतिथि प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया को बदलने, उद्योगों में क्रांति लाने और मानव क्षमताओं को बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर सम्मेलन में विचार रखे। रजिस्ट्रार प्रो. अर्चना संतोष नानोटी ने मानव जाति के लिए प्रौद्योगिकी के नए युग में एआई के प्रभाव को लेकर चर्चा की। सम्मेलन में आईआईटी रुड़की से प्रो. मिली पंत और जेएनयू, दिल्ली से प्रो. मंजू खारी ने एआई के बारे में प्रतिभागियों से चर्चा की। एनआईटी हमीरपुर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ चौहान ने आयोजन के महत्व के बारे में बताया।