फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा का स्थापना दिवस 6 को मंडल स्तर पर मनाएंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में किया चुनावी मंथन, आगामी रणनीति पर चर्चा
विज्ञापन


गांधी चौक से चुनावी शंखनाद करेगी भाजपा, 10 अप्रैल को भाजपाई मनाएंगे धूमल का जन्मदिवस

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला भाजपा हमीरपुर की अहम बैठक मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में वीरवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की। इसमें लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा सचिव एवं जिला हमीरपुर भाजपा समन्वय समिति के प्रमुख नरेंद्र अत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव और जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए 2 महीने से भी कम समय रह गया है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगामी चुनाव तक सभी पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने व बूथ स्तर पर जुट जाने के लिए तत्पर रहें। आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी हर भाजपा मंडल व जिला स्तर पर कई बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इसके लिए भी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रयासरत रहें। 6 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी हर मंडल स्तर पर रैली निकालेगी। 8 अप्रैल को एक बड़ा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर में आयोजित करेगी। इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी उपस्थित रहेंगे। साथ में हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल एवं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हमीरपुर विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा इस कार्यक्रम से चुनावी शंखनाद करेगी। 10 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जिला भाजपा सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करेगा। रक्तदान शिविर, कन्या पूजन, भंडारा आदि आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान जिला भाजपा हमीरपुर के महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू, जिला उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, उषा बिरला, सचिव विनोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, प्रवक्ता चमन ठाकुर, सह प्रवक्ता मनजीत ठाकुर, प्रमिला देवी, कार्यालय सचिव गजेंद्र राम, होशियार सिंह, सोशल मीडिया से अभिषेक दत्त, विकास कानव, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, सह मीडिया प्रभारी राकेश पठानिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, पांचों भाजपा मंडलों के अध्यक्ष व सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें