फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समस्याओं का समाधान न होने पर बिफरे श्रमिक

Tue, 05 Mar 2024 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भवन, सड़क, निर्माण मजदूर यूनियन से जुड़े सैकड़ों मनरेगा और गांव के निर्माण मजदूरों ने सोमवार को दोसड़का में प्रदेश सरकार और श्रमिक कल्याण बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव जोगिंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुक्खू सरकार के बनते ही श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण मजदूरों को मिलने वाले सारे लाभ बंद कर दिए गए हैं।15 माह से ज्यादा समय होने के बाद भी मजदूरों को मात्र आश्वासन ही मिल हे हैं। मजदूरों को पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति, शादी और अन्य वित्तीय लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं और न ही मजदूरों का नवीनीकरण और पंजीकरण किया जा रहा है। इससे हजारों मजदूर बोर्ड के लाभों से वंचित हो रहे हैं।







उन्होंने कहा कि कई बार मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और बोर्ड के सचिव से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। समस्याओं के समाधान के लिए श्रमिक कल्याण बोर्ड ने शिमला में बैठक की थी, लेकिन इसमें कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। मुख्यमंत्री का रवैया भी मजदूर विरोधी है।
विज्ञापन








सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने कहा कि अगर 11 मार्च तक श्रमिक कल्याण बोर्ड में मजदूरों का नवीनीकरण, पंजीकरण शुरू नहीं किया और मजदूरों के लंबित लाभ जारी नहीं हुए तो गांव-गांव में सरकार के पुतले जलाए जाएंगे। प्रदर्शन में धर्म सिंह, मीना, कांता, प्रवीण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें