फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : झा

Wed, 09 Jul 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पदाधिकारी। पार
विज्ञापन
हमीरपुर में आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। आम आदमी पार्टी का जिला मुख्यालय में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन हुआ। सम्मेलन प्रदेश में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। संवाद सम्मेलन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने की। इस दौरान उनके साथ सह-प्रभारी विजय फुलारा और प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर विशेष रूप से इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्मेलन में केंद्रीय टीम के 19 सदस्यों ने भी भाग लिया, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठनात्मक मजबूती के लिए अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर हमीरपुर जिला अध्यक्ष धनीराम धीमान ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था से त्रस्त है और आम आदमी पार्टी एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभर रही है। प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में ईमानदार और स्वच्छ राजनीति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सह-प्रभारी विजय फुलारा और प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए पूरी लगन से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें