फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से निपटने को कार्य योजना मांगी

Tue, 16 Feb 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने सूखे की स्थिति से निपटने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश कम होने के कारण आने वाली ग्रीष्म ऋतु में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार कर शनिवार तक भेजना तय करें।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि-बागवानी विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे समय रहते किसानों-बागवानों को सूखे से फसलों को प्रभावित होने से बचाने के बारे में जागरूक करें। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से कहा कि लोगों को जल की महत्ता के बारे बताएं और वर्षा जल का भंडारण कर उसका सदुपयोग करने की जानकारी दें।

उन्होंने उपनिदेशक, उच्चतर और प्रारंभिक को निर्देश दिए कि वह स्कूलों में प्रात: कालीन सभाओं में प्रतिदिन बच्चों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करें। इससे बच्चे घर-गांव में भी जल की महत्ता के बारे में लोगों शिक्षित कर सकेंगे। उन्होंने स्कूलों में पेयजल भंडारण और टंकियों की साफ-सफाई रखने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने परियोजना अधिकारी डीआरडीए से कहा कि वह पंचायत संस्थाओं के प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक लोगों को सूखे से निपटने, जल संरक्षण और स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए लोगों को जल जनित रोगों से बचाव के लिए पानी स्वच्छ तथा उबाल कर पीने की जानकारी भी दें।

उन्होंने कहा कि लोगों स्वाइन फ्लू की बीमारी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बताएं। इस अवसर पर एसपी अजय सिंह बौद्ध, एडीसी रूपाली ठाकुर, एसडीएम कृतिका कुल्हरी, बलवान चंद मंढोत्रा, एसके पराशर, डीआरओ बाल कृष्ण चौधरी के अलावा विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें