कार्य पर लोक निर्माण विभाग खर्च कर रहा है दस लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। आखिरकार टौणीदेवी से वाया टपरे-काले अंब संपर्क सड़क में बचे 100 मीटर हिस्से पर पेवर टाइलें डालने का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जल्द ही कार्य संपन्न कर लिया जाएगा।
करीब 100 मीटर सड़क पर पेवर टाइलें डाली जा रही हैं। टपरे कालेअंक सड़क पर गड्ढे अधिक होने के कारण यहां पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आती थींए जिस कारण लोक निर्माण विभाग ने टौणी देवी से वाया टपरे-काले अंब सपंर्क सड़क को तो पक्का कर दिया था, लेकिन टौणी देवी अस्पताल चौक से आगे 100 मीटर सड़क को छोड़ दिया था। लोगों की ओर से इस हिस्से की मरम्मत की मांग की जा रही थी, जिस पर विभाग की ओर से कार्य शुरू कर दिया।
लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के अधिशासी अभियंता देवराज ने कहा कि अस्पताल चौक से आगे 100 मीटर सड़क पर पेवर टायलें डाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दस लाख रुपये से कार्य किया जा रहा है।