फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीवरेज पाइपें डालने का कार्य पूरा, लोगों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। शहर के वार्ड नंबर तीन में नेशनल हाईवे से पत्तन बाजार होकर मुख्य मार्ग तक सीवरेज पाइपलाइन डालने का कार्य चला हुआ था जो अब पूरा हो गया है। इस कार्य के कारण शहर में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही थी। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने पेयजल पाइप लाइनें डालकर पेयजल सप्लाई को सुचारू कर दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुराने बाजार की ओर भी पेवर ब्लाॅक डालने का कार्य चला हुआ है। यह भी जल्द ही पूरा होने वाला है। इस कार्य के पूर्ण होते ही मार्ग को जन समर्पित कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों अतुल कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमारी, अनुज शर्मा, किशोर कुमार और महेश ने बताया कि इस मार्ग का कार्य एक साल से लटका हुआ था। अब यह निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है। इससे लोगों को अब आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, इससे पहले लोगों को निर्माण कार्य के कारण आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी।
बाक्स
नगर पंचायत के अध्यक्ष तरुण कपिल ने बताया कि एक साल से लोगाें को नादौन शहर में आवाजाही के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब मार्ग के निर्माण कार्य के पूरा होने से लोग राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें