फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेड़ी पत्तन की रौनक गायब, कार्यालय शिफ्ट होने से धंधा मंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। नादौन के बेड़ी पत्तन की रौनक बदलते दौर के साथ गायब होती जा रही है। इस स्थान पर सभी सरकारी कार्यालयों के दफ्तर हुआ करते थे और चहलकदमी हमेशा रहती थी। अब यहां पर केवल सन्नाटा है। नादौन के सभी कार्यालयों के मिनी सचिवालय में शिफ्ट हो जाने से यहां पर दुकानदारी करने वाले दुकानदार अपने परिवार का खर्च भी मुश्किल से कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी स्थल पर दो पुराने स्कूल भी हैं। वर्तमान में इसी शहर के बच्चे स्कूलों में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। बुजुर्ग अभी तक इस स्थल की याद को ताजा करते हुए यहां की मशहूर बर्फी का स्वाद अभी तक नहीं भूले हैं। इसी स्थल पर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अब लोगों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। स्थानीय लोगों संजू, वेदप्रकाश, नीरज, सन्नी, अजय, शामू, नवीन आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस स्थल पर कोई सरकारी कार्यालय, संस्थान, आयुर्वेदिक अस्पताल आदि खोलने की मांग की है ताकि इस क्षेत्र के साथ लगते लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें