फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंद्रपाल प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू

Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी नादौन शहर के निवासी पंडित इंद्रपाल के सम्मान में बस अड्डा के निकट स्थापित प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ हो गया है। नगर परिषद की ओर से इस परिसर को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। इस परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय लोगों सहित प्रदेश के लेखकों और साहित्यकारों ने भी मांग की थी। नगर परिषद के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने बताया कि परिसर को पहाड़ी संस्कृति की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी छत भी हमारी संस्कृति के हिसाब से बनाई जाएगी तथा यहां टाइलें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस परिसर में बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रतिमा के ऊपर शीशा लगाया जा रहा है ताकि इसे धूल व मिट्टी आदि से बचाने के साथ ही इसे सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय बाद यह परिसर पूरी तरह नए रूप में दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें