फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-17 छात्रा वर्ग में जम्मू-कश्मीर-2 विजेता, हिमाचल उपविजेता

विज्ञापन
जेएनवी डुंगरी में संभाग स्तर की खेलों के वॉलीबाल मुकाबले में भिड़ती टीमें। संस्थान।
विज्ञापन
डूंगरी नवोदय में संभाग स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी जिला हमीरपुर में मंगलवार को तीन दिवसीय संभाग स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति के दिशा-निर्देशानुसार किया जा रहा है, जिसमें चंडीगढ़ संभाग के अंतर्गत आने वाले पांच संकुलों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर-1, जम्मू-कश्मीर-2, पंजाब-1, पंजाब-2 और हिमाचल प्रदेश संकुल की छात्र-छात्रा टीमों ने हिस्सा लिया। तीन वर्गों अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 में यह प्रतियोगिता खेली गई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना रहा। प्रतियोगिता में कुल 216 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 101 छात्राएं और 115 छात्र शामिल रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में लड़कों के अंडर-14 वर्ग में जम्मू-कश्मीर-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 में भी जम्मू-कश्मीर-1 की टीम विजेता रही, जबकि हिमाचल प्रदेश उपविजेता बना। अंडर-19 वर्ग में पंजाब-2 की टीम विजेता बनी। वहीं जम्मू-कश्मीर-2 को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छात्रा वर्ग में अंडर-14 में जम्मू-कश्मीर-1 ने हिमाचल प्रदेश को हराकर खिताब जीता। अंडर-17 वर्ग में जम्मू-कश्मीर-2 ने फाइनल में बाजी मारी और हिमाचल प्रदेश उपविजेता रहा। अंडर-19 में हिमाचल प्रदेश की छात्रा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब-2 को पराजित कर जीत दर्ज की।

जेएनवी डुंगरी में संभाग स्तर की खेलों के वॉलीबाल मुकाबले में भिड़ती टीमें। संस्थान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें