फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब पंचायत स्तर पर होगी महिला मंडलों की निगरानी

Thu, 05 Nov 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले के छह विकास खंडों में महिला मंडलों के कामकाज का ब्योरा अब पंचायत स्तर पर रखा जाएगा। इसके लिए सभी महिला मंडलों को पंचायत कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
विभाग महिला मंडलों की सक्रियता और उनके माध्यम से आयोजित होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगा। लंबे समय से बंद पड़े महिला मंडलों का पंजीकरण रद्द कर नए सिरे से पंजीकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

निष्क्रिय हो चुके महिला मंडलों को दोबारा काम शुरू करने के लिए नए सिरे से पंजीकरण करवाना होगा। वहीं, महिला मंडलों को सक्रिय रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समूहों को सामाजिक कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान में जिले के छह विकास खंडों में हजारों महिलाएं महिला मंडलों से जुड़ी हुई हैं। ये समूह गांव और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, लेकिन कुछ महिला मंडल वर्षों से निष्क्रिय हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सभी समूहों की सक्रियता बढ़ाने के लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को पंचायत स्तर पर निगरानी के निर्देश दिए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की अधिक से अधिक महिलाएं सामाजिक गतिविधियों से जुड़ सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें