फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुश्ती में हमीरपुर की महिला पहलवानों ने जीती ट्रॉफी

Fri, 31 Oct 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
महिला कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता हमीरपुर टीम के खिलाड़ी प्राचार्य के साथ। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतर-महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में हमीरपुर महाविद्यालय की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में हुआ।
विज्ञापन

हमीरपुर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा महिला पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। गुलजारों ने 53 किलो भार वर्ग, रितिका ने 55 किलो भार वर्ग, अनिता ने 65 किलो भार वर्ग,नैंसी ने 76 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय पहलवान जॉनी चौधरी, हैप्पी और रिंकू को भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ा है। महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया और उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें