फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी प्रवासी महिला की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में एक प्रवासी महिला ने दवाई की जगह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला की पहचान धापू (35) निवासी नागौर राजस्थान के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ पिछले कई सालों से नादौन पंचायत के वार्ड नंबर 1 में अपने पति तथा बच्चों के साथ रहती है। पुलिस में दिए बयान में दिवेश ने बताया कि उसकी पत्नी धापू ने गलती से जहरीला दवाई खा ली। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। वह तुरंत अपनी पत्नी को नादौन अस्पताल लेकर आया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि किसी जहरीले पदार्थ को खाने से उसकी तबीयत खराब हुई है। दिनेश की तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

दिवेश ने बताया कि वह सुबह काम पर निकला था। शाम को करीब 4:00 बजे काम से वापस आया तो घर आते ही उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। उसकी बेटी ने बताया कि उसकी मां ने कोई दवाई खाई है। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब चल रही है। जैसे ही उसे नादौन अस्पताल लाया गया, उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई। महिला कुछ दिन से बीमार चल रही थी। जिसके चलते दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर मयंक शर्मा ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें