फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते सावधानी बरतें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भलेठ में शनिवार को सशक्त महिला योजना के अंतर्गत खंडस्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि अत्यधिक प्रतिस्पर्धा, असीमित अवसरों और विकट चुनौतियां से भरे तथा पल-पल बदलते वैश्विक परिदृश्य में सामूहिक और सशक्त सामुदायिक नेतृत्व समय की मांग है। महिलाओं को इन असीमित संभावनाओं तथा चुनौतियों को अवसरों में बदलते हुए सामूहिक सामुदायिक नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए। सशक्त महिला योजना का उद्देश्य भी सामुदायिक एवं सामूहिक नेतृत्व के उक्त लक्ष्यों की पूर्ति करना तथा इसके लिए महिलाओं के निहितार्थ विभिन्न विभागीय योजनाओं को एक मंच पर लाकर उनके सामूहिक एवं सामुदायिक विकास की आधारशिला रखना है।
विज्ञापन


आज के दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिरिक्त ग्राम पंचायत डूहक और ग्राम पंचायत जंगल के साथ-साथ सभी 123 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। बीडीओ सुजानपुर राजेश्वर भाटिया ने ग्रामीण विकास विभाग की ओर से संचालित महिला हितैषी एवं विकासात्मक योजनाओं, थाना प्रभारी सुजानपुर ललित महंत एवं सहायक निरीक्षक सरताज सिंह ने महिलाओं को सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सावधानियां बरतने और साइबर अपराधों एवं सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को पब्लिक न करने, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. रुपाली ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जानकारी दी। शिविर में लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें