हमीरपुर। महिला पुलिस थाना हमीरपुर में महिला ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूनम पत्नी विकास कुमार निवासी गांव रैली जजरी तहसील बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में विकास कुमार के साथ हुई। शादी के कुछ समय के बाद से उसका पति और ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल का कहना है कि मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।